अन्न उत्सव” में साबुत चना वितरण का निरीक्षण, एमपीआरडीसी महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार मनवानी को कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

शाजापुर, 07 फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज “अन्न उत्सव” में ग्राम आलाउमरोद, लाहौरी, पिपल्या इंदौर, रिंगनीखेड़ा एवं देवलाबिहार में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण कर साबुत चना (दाल) के वितरण कार्य को देखा। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को चना (दाल) वितरित किया। इस दौरान सीईओ जनपद श्री बाबुलाल पंवार, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय खराड़िया एवं श्री देवेन्द्र शर्मा तथा आलाउमरोद में नोडल अधिकारी के रूप में जिला पेंशन अधिकारी श्री आरबी धाकड़ भी उपस्थित थे।

इस ग्रामों में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपभोक्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान के लिए बनी निगरानी समिति के सदस्य समय-समय पर खाद्यान्न वितरण कार्य का निरीक्षण करते रहें। विशेष तोर पर जब दुकान पर खाद्यान्न सामग्री आती है, तब निगरानी अवश्य करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से पूछा कि दुकाने रोज खुलती है या नहीं, दी जा रही सामग्री गुणवत्तायुक्त होती है या नहीं, सामग्री सही तोलकर दी जाती है या नहीं, सेल्समेन द्वारा ज्यादा धनराशि तो नहीं ली जाती, राशन लेने में कोई दिक्कत तो नहीं आती और सेलसमेन द्वारा उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार किया जाता है या नहीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं से कहा कि उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त किया गया राशन स्वयं के उपयोग में लें। इस मौके पर उन्होंने “वन नेशन वन राशन कार्ड” के संबंध में उपभोक्ताओं को बताया कि कोई भी उपभोक्ता किसी भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति मजदूरी करने या अन्य किसी कार्य से अन्य शहर या स्थान पर जाता है तो वह वहां से भी राशन प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर ने बताया कि चना उपभोक्ताओं के मान से कम प्राप्त हुआ है, इसलिये पहले आओ-पहले पाओ पद्धति से वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चना (दाल) का वितरण आंगनवाड़ी केन्द्र के प्रत्येक बच्चे को भी किया जाना है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन परिवारों के बच्चें आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीबद्ध है, उन्हें आंगनवाड़ी से चना (दाल) प्राप्त हो जायेगी। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से केवल ऐसे परिवारों को चना (दाल) वितरित किया जाए, जिनके बच्चें आंगनवाड़ी केन्द्रों में नहीं जाते हैं।

लाहौरी में ग्रामीणों ने बताया कि समिति में कौन-कौन है, उन्हें पता नहीं। कलेक्टर ने आपूर्ति अधिकारी को नवीन समिति गठित करने के निर्देश दिये। देवलाबिहार में उपभोक्ताओं ने सामूहिक रूप से शिकायत की कि सेल्समेन द्वारा समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है। लाहौरी में उचित मूल्य की दुकान पर उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी एमपीआरडीसी महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार मनवानी या उनके प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आपूर्ति अधिकारी को जाँच करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने इस दुकान के लिए फिर से निगरानी समिति गठित करने के निर्देश दिये। साथ ही आपूर्ति अधिकारी को समितियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |