बाबरी मस्जिद मामले में SC के फैसले के खिलाफ नारेबाजी पर भड़की अदालत

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य के खिलाफ मामला रद्द कर दिया है, जिसने बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की थी। अदालत ने सीएफआई के खिलाफ मामला इसलिए रद्द किया क्योंकि पुलिस उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153A के तहत आरोप लगाने से पहले सरकार से मंजूरी लेने में विफल रही।

हालांकि, अदालत ने कहा कि फैसले के खिलाफ नारेबाजी करना समुदायों के बीच नफरत फैलाने के बराबर है जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।कोर्ट ने कहा, ‘आरोपी सफवान सीएफआई के बैनर के साथ अन्य लोगों के साथ गया और अयोध्या-बाबरी मस्जिद मामले में दिए गए माननीय एससी के फैसले का विरोध किया,जो कि और कुछ नहीं बल्कि दो समूहों के बीच धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना है।’

अदालत ने कहा कि यह एक ऐसा कृत्य है जो मंगलुरु क्षेत्र में सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल है,जहां आरोपी व्यक्तियों ने फैसले के खिलाफ आंदोलन किया और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।सफवान पर मंगलुरु में कोनाजे पुलिस की ओर से भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, धारा 149 और कर्नाटक ओपन स्पेस डिसफिगरेशन एक्ट की धारा 3 के तहत आरोप लगाया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |