LPG गैस रिफिल करते समय वैन में भड़की आग, आग बुझाने की कोशिश हुई नाकामयाब; जलकर हुई खाक

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के भौती थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में एक वैन में गैस रिफिल करते समय एकाएक आग भड़क गई। आग को देख हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु तब तक वैन पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार भौंती नगर के सिरसौद रोड पर स्थित दुकान के बाहर नीरज गुप्ता की वैन का चालक एलपीजी सिलेंडर के जरिए वैन में गैस रिफिल कर रहा था इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते गैस रिफिल करते समय आग भड़क गई देखते ही देखते वैन आग के गोले में तब्दील हो गए ग्रामीणों ने वैन में भड़की आग पर पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु उनका यह प्रयास सफल रहा।दुकानों में आग भड़कने का बना था खतरा -जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर वैन में आग लगी थी उसके नजदीक कई दुकानें थी जिनमें आग लगने का खतरा मंडरा रहा था मौजूद लोगों ने एक अन्य लोडिंग वाहन की मदद से वैन को रस्सी से बांधकर बीच सड़क पर खींच कर खड़ा कर दिया इस दौरान वैन आग का गोला बनी रही इसके बाद वैन पर पुनः पानी डालकर जैसे तैसे वैन में भड़की आग पर ग्रामीणों द्वारा काबू पाया गया।क्षेत्र में संचालित हो रही है एलपीजी गैस से स्कूली वैन -गौरतलब है कि करैरा और पिछोर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से एलपीजी गैस से संचालित की जा रही है इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अन्य वैन भी सवारी वाहनों के रूप में काम करती है जो एलपीजी गैस सिलेंडर से संचालित की जाती है बीते वर्ष भी एक वैन में भौती क्षेत्र में आग लगी थी जिसके बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गया था और आज फिर एक बार बड़ा हादसा होते होते टल है। भौंती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |     जिंदा युवक को मुर्दा समझ भेजा पोस्टमार्टम हाउस! जैसे ही डॉक्टर ने उठाया चाकू, होश में आकर ‘नग्न’ अवस्था में भागा युवक; अस्पताल में मची भगदड़     |