Amitabh Bachchan की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ SET Max पर बार-बार क्यों दिखाई जाती है, जानिए क्या है खास वजह

Bollywood की बहुत सी फिल्म TV पर बार-बार दिखाई जाती हैं। इन्हीं फिल्मों के नामों में एक नाम जो सबसे ऊपर आता है वो है सदी के महानायक Amitabh Bachchan की फिल्म ‘सूर्यवंशम’। Amitabh Bachchan की फिल्म ‘Sooryavansham’ SET Max पर बार-बार क्यों दिखाई जाती है जानिए आखिरकार क्या है इसका राज। Sony Max जिसे आम भाषा में Set Max कहते हैं, इस चैनल पर कई सारी फिल्में दिखाई जाती हैं लेकिन सूर्यवंशम (Sooryavansham) का जो स्थान है वो आज भी बना हुआ है. हर दूसरे दिन इस चैनल पर फिल्म सूर्यवंशम (1999) दिखाई जाती है मगर बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर ये फिल्म हर दूसरे दिन सेट मैक्स पर आती क्यों है? जिसका जवाब अमिताभ जी ने दिया था।

TV पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने का रिकॉर्डचैनल अक्सर सूर्यवंशम (Sooryavansham) शो के कारण सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र होता है। हमारे देश के टेलीविजन के इतिहास में अब तक फिल्म ‘सूर्यवंशम’ ने टेलीविजन पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के कई किरदार जैसे हीरा ठाकुर, राधा, गौरी और मेजर रंजीत के साथ-साथ फिल्म के सीन और डायलॉग्स आज भी लोगों को याद हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। उनकी फिल्म आने वाले कई सालों तक टीवी पर अक्सर दिखाई जाती रही है, खासकर Set Max चैनल पर।

चैनल का फिल्म के साथ 100 साल का रिश्ता…बार-बार फिल्म दिखाने की जो वजह सामने आ रही है वो ये हो सकती है कि यह फिल्म 21 मई 1999 में रिलीज़ हुई थी और उसी साल मैक्स चैनल को लॉन्च किया गया था। मतलब फिल्म और चैनल दोनों उसी वर्ष में ही आए थे। ऐसे में Sony Max की मार्केटिंग हेड वैशाली शर्मा बताती हैं कि चैनल ने इस फिल्म के 100 साल के राइट्स खरीद रखे हैं। इसी वजह से यह फिल्म बार-बार दिखाई जाती है। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। चैनल Set Max अब Sony Max में बदल चुका है।

बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से है, ‘Sooryavansham’Amitabh Bachchan ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, “यह एक बहुत ही गलत धारणा है कि सूर्यवंशम (Sooryavansham) को अक्सर Sony TV पर दर्शकों को दिखाया जाता है लेकिन तथ्य यह है कि इस फिल्म की उच्च रेटिंग के कारण इसे अक्सर दिखाया जाता है।

फिल्म की हिरोइन की दर्दनाक मौतफिल्म की लीड एक्ट्रेस सौंदर्या रघु अब इस दुनिया में नहीं हैं। 17 अप्रैल, 2004 को बैंगलुरु के पास एक प्लेन क्रैश हादसे में सौंदर्या की मौत हो गई थी। सौंदर्या ने 1992 में फिल्म ‘गंधरवा’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम को मिलाकर 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। सौंदर्या को 6 साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके थे। हालांकि साउथ में एक्टिव रहीं सौंदर्या की ‘सूर्यवंशम’ पहली और आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी।

एक और कारण यह है कि फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है। इस फिल्म में Amitabh Bachchan की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। कहानी से लेकर इसकी एडिटिंग और म्यूजिक तक सब कुछ बेहद दिलचस्प रहा है।

सूर्यवंशम फिल्म का बजट और कमाईSooryavansham फिल्म उस समय 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 12 करोड़ 65 लाख रुपये का बिजनेस किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |