विराट के होटल रूम का UNSEEN वीडियो किया गया शेयर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें उनके होटल रूम के अंदर क्या कुछ है आप देख सकते हैं। उनके बाथरूम से लेकर होटल रूम में मौजूद आलमारी के अंदर तक क्या कुछ है आप इस वीडियो में देख सकते हैं। दरअसल विराट कोहली के होटल रूम का यह UNSEEN वीडियो सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी के बिना शेयर किया गया था। यह वीडियो देखकर विराट अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाए। उन्होंने यह वीडियो खुद शेयर किया और कैप्शन में अपना पूरा गुस्सा निकाला। विराट का मानना है कि इस तरह के वीडियो उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन हैं।

दरअसल इंडियन क्रिकेट टीम पर्थ में है और माना जा रहा है कि यह वीडियो पर्थ के ही होटल का है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 अक्टूबर को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप-2 का मैच खेला गया।जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं समझ सकता हूं कि फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर खुश और उत्साहित हो जाते हैं और उनसे मिलने के लिए उतावले होते हैं और मैंने हमेशा इस बात को सराहा है। लेकिन यह वीडियो डराने वाला है और इसे देखकर मैं अपनी प्राइवेसी को लेकर पागल हो रहा हूं। अगर मुझे मेरे ही होटलरूम में प्राइवेसी नहीं मिलती तो मैं और किसी जगह कैसे प्राइवेसी की उम्मीद कर सकता हूं। मैं इस तरह के फैनाटिज्म को सही नहीं मानता हूं, यह मेरी प्राइवेसी का पूरी तरह से उल्लंघन है। प्लीज लोगों की प्राइवेसी की इज्जत करिए और किसी को मनोरंजन का साधन मत समझिए।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |