रोशनदान से जरिए होता था दाखिल,2 बार कर चुका था देसी घी व नकदी चोरी,ट्रेप लगा पकड़ा

लुधियाना: स्टोर में घुमता चोर।पंजाब के जिला लुधियाना में लायलपुर स्टोर में चोर की एंट्री की वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो में बदमाश चोर 17 फीट ऊंचाई से रोशनदान के जरिए स्टोर के गोदाम में 25 अक्तूबर को दाखिल होता है। चोर छत्त पर चढ़ता है वहीं से एग्जास्ट फेन के लिए बनी जगह से नीचे (रोशनदान) से छलांग लगा उतरता है।पहली बार में बदमाश ने गल्ले में पड़े कुछ पैसे और सिक्कों के पैकेट चोरी किए। बदमाश वहीं पास में पड़ी सीढ़ी को दीवार से लगाकर स्टोर से आऊट हो गया। गल्ले के आस-पास कुछ सामान में हिल-जुल स्टोर मालिक को महसूस हुई तो उन्हें पहले लगा कि शायद सफाई करते समय सामान हिला होगा।इसके बाद बदमाश 28 अक्तूबर को दोबारा से स्टोर में उसी रास्ते से दाखिल होता है और फिर से कुछ गल्ले से नकदी और देसी घी का डिब्बा चुरा फरार हो जाता है। इस बार दुकान के मालिक ने गल्ले के पास कुछ निशानी रखी थी जब वह सुबह आया तो गल्ले के पास हिल जुल हुई थी। उसने सीसीटीवी देखे तो उसका शक यकीन में बदल गया। उसने छत्त पर जाकर देखा तो वह एक रैप पड़ा था और सीढ़ी भी दीवार के साथ सटी हुई थी।रोशनदान के जरिए स्टोर के गोदाम में दाखिल होता चोर।दुकान पर काम करने वाले मुलाजिमों ने बताया कि सीढ़ी दूसरी बार दीवार के साथ लगी मिली है, जबकि वह इसे नीचे रखकर जाते हैं। वह उस रास्ते पर नजर रखने लगे। दुकानदार को शक था कि उक्त युवक फिर तीसरी बार भी आएगा। स्टोर मालिक ने पहले ही अपने कर्मचारी को छत्त पर बैठा दिया जैसे ही चोर स्टोर में घुसा तो पकड़ा गया।स्टोर मालिक व अन्यों ने चोर की खूब धुनाई भी की। पकड़ बदमाश जवाहर नगर कैंप का रहने वाला है। बदमाश चिट्‌टा का नशा भी करता है। नशा का पूर्ति के लिए वह बार बार स्टोर को निशाना बनाता था। बदमाश ने बताया कि वह देसी घी इलाके में ही एक डेयरी मालिक को बेच कर आया है।युवक ने बताया कि वह जवाहर नगर कैंप में रहता है और चिट्टे का नशा करता है। नशे की पूर्ती के लिए ही वह बार बार चोरी कर रहा था। उसने देसी घी जवाहर नगर कैंप में ही एक डेयरी संचालक को बेचा था और चिल्लड़ भी उसने दुकानदारों को देकर वहां से नोट ले लिए थे। उसे माडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |