पेंटागन बोला- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यापक व स्थिर भूमिका निभाने में भारत की मदद करेगा अमेरिका 

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से संबद्ध अमेरिकी संगठन पेंटागन  ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘व्यापक व स्थिर भूमिका’ निभाने में भारत की मदद करेगा। पेंटागन के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। जनवरी 2021 में सत्ता संभालने के बाद से बाइडेन प्रशासन ने भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘भारत तेजी से रक्षा आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और उसकी इस भूमिका को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी व्यापक रूप दिया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हम भारत के साथ ऐसी साझेदारी करें, ताकि वह इस क्षेत्र में व्यापक व स्थिर भूमिका निभा सके।’
अधिकारी के मुताबिक, ‘हम अमेरिकी और भारतीय सेना के बीच अंतर-संचालन प्रकिया को आगे बढ़ाने के तरीकों पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं यहां जिस पहल की बात कर रहा हूं, वह सेना के तीनों अंगों के बीच अभ्यास को लेकर है।’ उन्होंने कहा, हमारे विचार से इसके जरिये दोनों देशों की सेनाएं भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगी। इसके लिए दोनों पक्षों की संयुक्त प्रतिक्रिया की आवश्यकता होगी।’ हालांकि, वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने यह बताने से परहेज किया कि दोनों देश अपनी साझा चुनौतियों का जवाब कैसे देंगे। अतीत में कई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारत और अमेरिका की सेनाओं ने राहत एवं बचाव कार्यों में आपस में समन्वय किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |