चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने रोड डायवर्ट किया; वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में छठ के त्योहार को लेकर मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में पहुंचा एक दंपती।छठ पूजा को लेकर चंडीगढ़ की सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक, मलोया समेत मनीमाजरा में शिवालिक गार्डन में पूर्वांचल के लोगों की भीड़ जुटी है। सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर 42 की लेक पर है। ऐसे में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि सेक्टर 41/42 के टर्न से सेक्टर 42 होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को जाने वाली सड़क को बंद किया गया है। ट्रैफिक को सेक्टर 41/42 वाली सड़क से ही डायवर्ट किया जा रहा है।पुलिस ने लोगों को कहा है कि वह वैकल्पिक रोड अपनाएं। सेक्टर 42 की लेक पर छठ पूजा को लेकर जुटी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रोड को बंद किया है। बता दें कि इस बार चंडीगढ़ में न्यू लेक पर कुल 13 घाट बनाए गए हैं। सूर्य उपासना के साथ ही 4 दिवसीय महापर्व छठ नहाय खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होता है।चंडीगढ़ में छठ का पर्व मनाते पूर्वांचल वासी।इससे पहले प्रशासन द्वारा छठ के त्योहार को लेकर सेक्टर 42 की न्यू लेक को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है। लेक की सफाई की गई थी। दो ट्यूबवेल से न्यू लेक में पानी भी भरा जा चुका है। वहीं, मलोया के बस स्टैंड के पास भी पूर्वांचल के लोगों का जमावड़ा है। वहां भी श्रद्धा भाव से छठ का त्योहार मनाया जा रहा है।इस तरह मनाते हैं छठ का त्योहारनहाय खाय 28 अक्तूबर को था। 29 अक्तूबर को खरना था। इसमें व्रती पूरा दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए शाम में खीर व फलों का प्रसाद ग्रहण करती हैं। खरना के बाद व्रती 24 घंटे का अखंड उपवास करती हैं। इस दौरान व्रती छठ घाट पर पूरे परिवार के साथ मंगल गीत गाते पहुंचती हैं। छठ व्रती 30 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य और 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |