रोजाना बढ़ रहे मामले; जल्द टेस्टिंग से खतरा कम

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में डेंगू केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस वर्ष अभी तक लगभग 600 डेंगू के मामले चंडीगढ़ के अस्पतालों में आ चुके हैं। चंडीगढ़ की डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज (DHS) डा. सुमन सिंह का कहना है कि सेक्टर 16 के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में ही रोजाना 10 से 15 केस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों को तुरंत अपनी टेस्टिंग करवानी चाहिए ताकि हालत बिगड़ने से पहले ही इस पर काबू पाया जा सके।DHS ने कहा कि डेंगू में हालत बिगड़ने पर प्लेटलेट्स काफी कम हो जाते हैं हालत चिंताजनक हो जाती है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए हैं। वहीं डेंगू की टेस्टिंग की सुविधा भी फ्री रखी गई है।शहर में डेंगू लगातार बढ़ रहा है मगर राहत की बात है कि अभी तक शहर में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। पिछले वर्ष 3 लोगों की डेंगू से शहर में जान गई थी। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। किसी विशेष जगह से केस नहीं आ रहे हैं। वहीं कुछ केस ऐसे भी आ रहे हैं जिनमें डेंगू में बुखार नहीं आ रहा है। डेंगू के कुछ मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। वहीं ब्लड प्लेटलेट्स भी अस्पतालों में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।बता दें कि शहर के सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सेक्टर 22, 45 और मनीमाजरा के सिविल अस्पतालों में कई डेंगू मरीज और संदिग्ध टेस्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों की हालत बिगड़ रही है उन्हें PGI भी रेफर किया जा रहा है।डेंगू का खतरा कबजब बुखार 40 डिग्री सेल्सियस/104 डिग्री फारनहाइट हो ।भयानक सरदर्दआंख के पीछे दर्दमांसपेशियों और जोड़ों का दर्दजी मचलनाउल्टीग्रंथियों में सूजनगंभीर डेंगू होने पर (डेंगू शुरू होने के लगभग 3-7 दिनों के बाद)पेट में तेज दर्दलगातार उल्टीतेजी से साँस लेनेमसूड़ों से खून बहनाथकानबेचैनीउल्टी में खून।इस तरह कर सकते हैं डेंगू से बचावअपने रहने की जगह और उसके आस पास के के क्षेत्र में पूरी तरह सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह मच्छरों को सरलता से दूर रखा जा सकता है।जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें । गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियों आदि जगहों को नियमित रूप से चेक करते रहें।मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर से बचाव वाली क्रीम का उपयोग करें और सोने से पहले मच्छरदानी में सोने का प्रयास करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |