वाल्मीकि मंदिर में 51 हजार रुपए देने का मामला; सबसे बड़े गांव क्योड़क से है

कैथल/कुरुक्षेत्र: जिला परिषद उम्मीदवार नेहा तंवर अपने पति विकास तंवर के साथ।हरियाणा के कैथल मे जिला परिषद चुनाव के चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में वार्ड नंबर 12 से जिला परिषद की उम्मीदवार नेहा तंवर और उसके पति विकास तंवर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एआरओ आशीष पोड की शिकायत पर पूंडरी थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मतदान से कुछ घंटे पहले हुई इस कार्रवाई से नेहा के समर्थक निराश हैं।आरोप है कि विकास तंवर ने 29 अक्टूबर को गांव खनौदा के वाल्मीकि मंदिर में 51 हजार रुपए की राशि दी है। उसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पैसे देने को लेकर पोस्ट डाली है। ऐसा करके आरोपी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जिसके चलते उम्मीदवार नेहा तंवर और उसके पति विकास तंवर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।नेहा तंवर को कैथल जिला परिषद वार्ड नंबर 12 से एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। ऐसे में जिला चुनाव आयोग की तरफ से उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है। नेहा तंवर कैथल जिला परिषद के वार्ड 12 के अंतर्गत आने वाले गांव क्योड़क से हैं। यह कैथल विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है, जिसकी वोट लगभग 10 हजार के करीब हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |