उजड़े परिवार के नाम से लिखा- चिट्‌टा इत्थे मिलदा है, पुलिस में मचा हड़कंप

लुधियाना: पंजाब में आम आदमी पार्टी नशा खत्म करने की बात करती है। वहीं गुरू नगरी अमृतसर में चिट्‌टा खुल कर बिक रहा है। नशे के कारण एक उजड़े हुए परिवार द्वारा शहर की गली-मोहल्लों की दीवारों और दुकानों के बाहर चिट्‌टा इत्थे मिलदा है (चिट्‌टी यहां मिलता है) लिख कर पोस्टर लगाए गए हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन के सामने एक अलग तरीका अपना विरोध जताया है।ये पोस्टर शहीदां साहिब गुरुद्वारा के पास पड़ते एक बाजार और मोहल्ले में लगे हैं। इन पोस्टरों के लगने के बाद जहां पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वहीं इलाका पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।लोगों ने पुलिस को दी सूचनापुलिस की ढीली कार्रवाई का नतीजा ही है कि इस इलाके में नशा इतना खुल कर बिक रहा है कि पीड़ित परिवार पोस्टर तक लगाने को मजबूर हो गए है। सुबह जब इलाका निवासियों ने दीवारों पर चिट्‌टा इत्थे मिलदा है के पोस्टर लगे देखे तो पुलिस को भी सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि अब इलाका पुलिस इस मामले में जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है।बाजार में लगे पोस्टरों की सूचना पुलिस के सीनियर अधिकारियों को भी मिल गई है। जिसके बाद ही इलाका पुलिस हरकत में आ गई है। लोगों का कहना है कि इलाके में नशा तस्कर सरेआम घुमते रहते हैं। नशेड़ी युवकों के कारण ही इस इलाके में आपराधिक वारदातें अधिक होती हैं। पुलिस की इलाके में गश्त न के बराबर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |