एक नवंबर को होगा गुजरात चुनाव का एलान गुजरात By Shahzad Khan On Oct 29, 2022 307 अहमदाबाद | हिमाचल चुनाव के बाद जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग एक नंवबर को गुजरात चुनावों का एलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में मतदान हो सकता है।अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक से दो दिसंबर को पहले चरण और चार से पांच दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान हो सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 307 Share