चोट के निशान मिले; मायके वालों ने दामाद पर लगाया मारपीट कर हत्या करने का आरोप

लुधियाना: मरने वाली मनदीप की पति सुखपाल सिंह के साथ फाइल फोटो।पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा खन्ना के समराला रोड़ पर एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थतियों में मिला। घटना पंजाबी बाग की बताई जा रही है। महिला का पति पूर्व सैनिक है। मरने वाली महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनका दामाद सुखपाल उनकी बेटी से अकसर मारपीट करता रहता था।परिवार में झगड़ा चलता रहता था। मरने वाली महिला की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। मनदीप कौर के पिता बलजीत सिंह ने कहा कि बेटी मनदीप के शरीर पर गंभीर चोट लगी है।परिवार के सदस्यों ने कहा कि बेटी की हालत बिगड़ती देख वह खुद उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बलजीत सिंह ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं था कि उनका दामाद बेटी से मारपीट न करता हो। बेटी कई बार तो बता देती थी कि पति झगड़ा करता है, लेकिन कई बार बात को दबा देती थी।मनदीप कौर। (फाइल फोटो)दिमाग की नस फटीपिता बलजीत सिंह ने बताया कि बेटी को रविवार रात को पीटा गया है। बेटी के दिमाग में चोट लगी थी जिस कारण इसकी दिमाग की नस फट गई है। दामाद झूठ बोलता रहा कि काम करते समय इसके चोट लगी है। दामाद ने उसे दवा भी नहीं दिलवाई। बेटी मनदीप की शादी को 11 वर्ष हो चुके थे। बलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।2 बच्चों से छिना मां का सायामनदीप कौर के भाई जगदीप सिंह ने कहा कि कई बार जीजा सुखपाल बहन से मारपीट करता था। कई बार तलाक की धमकी देता था। मनदीप के दो बच्चे है। बेटी 9 वर्ष और बेटा 5 वर्ष का है। इस समय सुखपाल फाइनांस कंपनी में काम करता है।दिवाली पर मिलने गया था भाईजगदीप ने कहा कि जब वह दिवाली ते मौके पर बहन को मिलने गया था तो वह बेड पर लेटी थी। उसने जीजा सुखपाल से पूछा कि बहन की तबीयत को क्या हुआ तो जीजा ने कहा कि उसने दिवाली का काम ज्यादा कर लिया इस कारण उसके सेल डाउन हो गए।बहन की मौत ओसवाल अस्पताल में हो गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल से बिना डॉक्टरों की मर्जी के दामाद सुखपाल मनदीप को लेकर ओसवाल अस्पताल गया था। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि दामाद सुखपाल पर कत्ल का मामला दर्ज किया जाए। खन्ना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मुताबिक रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |