बोले- कार्यक्रम अध्यक्ष के लिए वक्ताओं को टोकना सही, वह मेरे नेता हैं, मैं उन्ही से सीखकर बड़ा हुआ हूं

चंडीगढ़: चिंतन शिवर में अनिल विज को टोकते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। बीच में बैठे CM मनोहर लाल खट्‌टर, योगी आदित्यनाथ।फरीदाबाद के सूरजकुंड में राज्यों के गृह मंत्री के दो दिवसीय चिंतिन शिवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अपमान पर अनिल विज ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी कार्यक्रम अध्यक्ष के लिए वक्ताओं को टोकना सही है। विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह मेरे नेता हैं, मैं नेताओं से सीखकर ही बड़ा हुआ हूं।विज ने मुझे पता था कि मुझे बोलने के लिए 5 मिनट आवंटित किए गए हैं, लेकिन चूंकि हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले स्पीकर के लिए कोई नहीं था इसलिए मैंने अपने राज्य के अन्य मुद्दों को भी उठाया।चिंतन शिविर में क्या हुआ थादरअसल अनिल विज को शिविर में होस्ट स्टेट के गृह मंत्री के रूप में स्वागत भाषण के लिए 5 मिनट दिए गए थे। उनका भाषण जब तय समय से बढ़ने लगा तो अमित शाह ने उन्हे समय का ध्यान रखने के लिए टोका। जब विज चार बार में नहीं माने तो केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वयं ही उनका धन्यवाद करते हुए भाषण समाप्त कर दिया।किसी को नहीं बख्शते विजहरियाणा के गृह मंत्री की छवि अन्य नेताओं के मुकाबले काफी मुखर है। वह अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ ही CM मनोहर लाल खट्‌टर तक को नहीं बख्शते हैं। चाहे वह खुफिया प्रमुख के ट्रांसफर की मांग हो या खुद के लिए CID पोर्टफोलियो की मांग। इसके साथ ही वह राजनीतिक विरोधियों पर भी समय समय पर हमले कर चौकाया करते हैं।ममता बनर्जी को बता चुके ताड़कायह घटना 2019 की है। जब UP के CM योगी आदित्यनाथ एक रैली को संबोधित करने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे थे, जहां उनके हेली को उतरने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर अनिल विज ने ट्वीट कर ममता को बनर्जी की तुलना ताड़का से कर डाली थी। राहुल गांधी को तो वह निपाह वायरस बता चुके हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |