रोजवास टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने मारपीट करने के मामले में मक्सी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

मक्सी थाना अंतर्गत रोजवास टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर गाड़ी निकालने और डंडे से कर्मचारी के साथ मारपीट करने गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है इस मामले में मक्सी थाने के टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी विजेंद्र पिता विक्रम सिंग राजपूत उम्र 26 वर्ष ने अपने साथि कर्मचारियों अमृत पिता ओंकार सिंह राजपूत, भूपेंद्र पिता शंकर सिंह राजपूत, हरपाल सिंह पिता देवी सिंह राजपूत के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट की और बताया कि मेरी ड्यूटी 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच टोल प्लाजा पर थी मैं गाड़ियों को निकाल रहा था इसी दौरान एक स्विफ्ट कार का फास्ट टैग ब्लैक लिस्टेड होने के कारण पीछे की गाड़ी निकालने में समय लग गया इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो से शहंशाह पठान टीटोड़ी निवासी आया और बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी आगे निकाल ली फिर गाड़ी खड़ी करके डंडा लेकर आया और मेरे साथ मारपीट कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी टीआई श्री चौहान ने बताया कि फरियादी विजेंद्र विक्रम सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर आरोपी शहंशाह पठान के विरुद्ध धारा 427 323 294 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |