बदमाशों ने 400 मुर्गे और 25 बोरी दाना उड़ाया, पीड़ित बोला- शिकायत के बाद भी नहीं आई पुलिस

कन्नौज: कन्नौज में बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहां से बदमाशों ने 400 मुर्गे समेत खेती के उपकरण और दाने से भरी हुई कई बोरियां पार कर दी। सुबह जब पोल्ट्री मालिक पहुंचा तो जाली कटी पाई। अंदर देखा तो बड़ी संख्या में मुर्गे गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।शेखाना मोहल्ला निवासी निहालुददीन का पोल्ट्री फार्म पुलिस लाइन के पास है। यहां छोटे-बडे कई मुर्गें हैं। बीती रात पोल्ट्री फार्म की जाली तोड कर चोरों ने वहां से तकरीबन 400 मुर्गे चोरी कर लिए। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म पर मुर्गों के लिए रखी दाने की करीब 25 बोरियां और खेती के उपकरण भी चोरों ने पार कर दिए। गुरूवार सुबह जब निहालुददीन अपने पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो वहां फार्म में लगी लोहे की जाली कटी देख देख उनके होश उड गए। अंदर जाकर देखा तो पोल्ट्री फार्म में मुर्गों की संख्या बेहद कम बची थी।कन्नौज में पोल्ट्री फार्म में चोरीडेढ़ से दो लाख का नुकसाननिहालुददीन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस कर्मी पोल्ट्री फार्म पर नहीं पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि पोल्ट्री फार्म से चोरों ने 400 मुर्गे, दाने की 25 बोरियां और खेती के उपकरण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि मुर्गों के लिए लाए गए दाने की 25 बोरियों की कीमत करीब 42 हजार रूपए है। इसके अलावा करीब 1 लाख रूपए कीमत के मुर्गे चोरी हो गई। इस प्रकार करीब डेढ़ से दो लाख रूपए का उनका नुकसान हुआ है।पुलिस बोली 10 बजे के बाद देना तहरीरपीड़ित निहालुददीन ने बताया कि गुरुवार सुबह जब उन्होंने कोतवाली पुलिस से फोन पर सम्पर्क कर चोरी की घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि 10 बजे के बाद कोतवाली आकर तहरीर दे देना है। घटना की सूचना देने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी पोल्ट्री फार्म पर नहीं पहुंचा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |