शहर छोड़ भागते बदमाश पुलिस ने दबोचे,सट्‌टा लगाते समय हुआ था झगड़ा, ईंटों से किया था कत्ल

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में सट्‌टा खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। ताश के खेल के दौरान 500 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद 5 मजदूरों ने एक बेरोजगार व्यक्ति को ईंट से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।आरोपी डाबा के माया नगर में भाग गए। डाबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस ने इस मामले में बदमाशों को दबोच लिया है। आरोपी ढंडारी रेलवे स्टेशन पर थे और पंजाब छोड़ कर भागने की फिराक में थे।मरने वाले माया नगर निवासी 31 वर्षीय झाम कुमार चौधरी था। पुलिस ने अनुज कुमार, अमित कुमार, सागर, कला और धर्मजीत मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना डाबा के SHO अमरिंदर सिंह ने ने बताया कि दीपावली की रात आरोपी शराब पी रहे थे और ताश खेल रहे थे।वे ताश के खेल पर भी सट्टा लगा रहे थे। मरने वाले के पिता ने देखा चिखने चिल्लाने की आवाजें सुनी। परिवार ने छत्त से देखा कि उनके बेटे को कुछ लोग मार रहे है। परिवार के सदस्य जब तक उसे बचा पाता वह बदमाश उसे मौत के घाट उतार कर फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ट्रेप लगा ढंडारी रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया। आरोपियों ने माना कि ताश के खेल के दौरान उनकी आपस में 500 रुपए को लेकर बहस हो गई। आरोपियों ने एक दूसरे के टांगे और मुक्के मारे। आरोपियों ने ईंट लेकर झाम कुमार चौधरी पर हमला कर दिया था।वहीं बताया जा रहा है कि मारपीट में मरने वाले के काफी चोटें लगी थी जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड ले सकती है। आरोपियों से पुलिस को खून से सनी ईंटें, खून से भरी मिट्‌टी,मरने वाली चप्पलों का जो़ड़ा,2 बेतल शराब और 6 डिस्पोजल गिलास बरामद हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |