इंटरस्टेट नाके पर हेरोइन समेत तीन आरोपी पकड़े गए

बठिंडा के साथ लगते हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के इंटरस्टेट नाके पर पुलिस ने सोमवार रात को तीन लोगों को तीन किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल मट्टू निवासी जम्मू,अश्वनी निवासी होशियारपुर,अजयवीर सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। तीनो आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि थाना संगत पुलिस की ओर से सोमवार को दीपावली के मौके पर जिले के साथ लगते हरियाणा बॉर्डर पर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई थी। देर रात को हरियाणा की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी पंजाब में दाखिल हुई तो उसे नाके पर रोका गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। मौके पर पहुंचे डीएसपी आर नरेंद्र की अगुवाई में पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में तीनो आरोपियों साहिल मट्टू, अश्वनी और अजयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में नशा तस्करी का केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

सूत्रों ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी किसी समय जेल में बन्द थे तब वो किसी हेरोइन तस्कर के संपर्क में आए थे। सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे, जिसके विदेशी नंबर की पुलिस जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी अपने विदेशी तस्कर के कहने पर राजस्थान के किसी जिले से तीन किलो हेरोइन लेकर आए थे, विदेशी तस्कर ने उन्हें डिलीवरी की लोकेशन पंजाब में दाखिल होने के बाद देनी थी। लेकिन आरोपी पंजाब में दाखिल होते ही पुलिस ने पकड़ लिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |