15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 29 जनवरी को

शाजापुर
—-
कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम हेतु जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण का कार्य प्रगति पर है। जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों, शाला अप्रवेशी तथा शाला त्यागी एवं किशोरी बालिकाओं को, सार्वजनिक स्थान यथा मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, बाजार, होटल व्यवसाय, पेट्रोल पंप, झुग्गी बस्तियां, पन्नी बीनने के स्थान एवं ईंट-भट्टो को चिन्हित करके टीकाकरण करवाये जाने के लिए 29 जनवरी 2022 को टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने 29 जनवरी 2022 को जिले में वैक्सीनेशन से शेष रहे 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किये जाने के लिए विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शाजापुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर एवं शुजालपुर तथा समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि वे अपने- अपने क्षेत्रो में घूमकर टीकाकरण से शेष रहे 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं।
#ShajapurFightsCorona
#MPFightsCorona

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |