हुर्रियत कांफ्रेंस के पूर्व चेयरमैन अब्बास अंसारी का निधन

कश्मीर घाटी में इत्तिहादुल मुसिलमीन के संस्थापक एवं ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्मद अब्बास अंसारी का लंबी बीमारी के बाद श्रीनगर में उनके आवास पर आज निधन हो गया। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अब्बास अंसारी लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे थे और कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह नवाकदल क्षेत्र स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार ज़ुहर की नमाज के बाद किया जाएगा और उन्हें उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
अब्बास अंसारी को हाल ही में एसकेआईएमएस सौरा में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और अपनी पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद अल्ताफ बुखारी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए उनसे मिलने गए पहुंचे थे। अंसारी ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व  चेयरमैन भी रहे हैं। उन्हें घाटी में उदारवादी अलगाववादी नेता के तौर पर जाना जाता है।
महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक
महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर शोक जताया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘मौलाना अब्बास अंसारी ने शांति और इस्लाम के लिए समर्पित जीवन जिया। वह एकता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने पवित्र और विनम्र जीवन व्यतीत किया। वह अपने पीछे कश्मीर के लोगों के दिलों और दिमागों में अंकित समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। ईश्वर उन्हें दरजत बुलंद फरमाये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |