दोस्त के लिए भेजी शेरवानी शादी के बाद मिली, कोरियर कंपनी को 10 हजार जुर्माना

मोगा: युवक ने अपने दोस्त को शादी पर पहनने के लिए शेरवानी, पंजाबी जूती समेत अन्य सामान कोरियर सर्विस बलदेव कांप्लेक्स के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए बुक करवाया था। लेकिन शादी के बाद पहुंचा। कोरियर बुक करवाने वाले युवक ने उपभोक्ता फोरम में कोरियर सर्विस के खिलाफ केस लगाया।फोरम ने कोरियर सर्विस को 10,000 रुपए जुर्माना समेत ब्याज अदा करने के निर्देश दिए हैं। एडवोकेट सिद्धार्थ ने बताया कि उनके क्लाइंट रितेश शर्मा ने 26 जनवरी 2021 को गंभीर कोरियर सर्विस बलदेव कंपलेक्स के जरिए एक कोरियर बुक करवाया था। जो कि ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में अपने दोस्त तरुण गांधी को भेजा था। क्योंकि 5 फरवरी 2021 को तरुण गांधी की शादी थी।ऐसे में दूल्हे के लिए शादी वाले दिन शेरवानी, पंजाबी जूती व अन्य सामान 5740 रुपए देकर बुक करवाया था। एडवोकेट का कहना है कि कोरियर सर्विस के संचालक द्वारा 1 सप्ताह तक कोरियर अपने पास रखे रखा, जबकि ग्राहक रितेश शर्मा को डिस्पैच नंबर भी गलत दिया था। इसके चलते कोरियर 15 फरवरी 2021 को ऑस्ट्रेलिया तरुण गांधी के पास पहुंचा, जबकि उसकी शादी को 10 दिन बीत चुके थे। ऐसे में रितेश ने फोरम में गंभीर कोरियर सर्विस के खिलाफ अपील दायर की।फोरम में एक साल चला केसकंज्यूमर फोर्म में 1 साल 3 महीने चले केस के उपरांत 11 अक्टूबर को चेयरमैन व 2 सदस्यों की बेंच अमरेंद्र सिंह सिद्धू, महेंद्र सिंह बराड़, अर्पणा कुंडी द्वारा शिकायतकर्ता रितेश शर्मा के हक में फैसला सुनाते हुए गंभीर कोरियर सर्विस को 10,000 रुपए जुर्माना किया। 2 जुलाई 2021 से लेकर जब तक जुर्माना अदा नहीं किया जाता 8% ब्याज अलग से भरना होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न     |     पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |