डारपुर में बोले शिक्षा मंत्री- हम बाबा रामदेव के आभारी, जिन्होंने योग को विश्व में पहुंचाया

यमुनानगर: यमुनानगर में आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम में योग दिखाते बच्चे।हरियाणा के यमुनानगर के गांव डारपुर में रविवार को आयुष विभाग ने सातवां राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस मनाया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने योगा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को आयुर्वेदिक के बारे में जानकारी दी गई।आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम में शामिल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व अन्य।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि ज्योतिष योग और आयुर्वेद हमारे यहां आदि काल से चले आ रहे हैं। ज्योतिषी भी नव ग्रहों के बारे में अच्छी प्रकार से मैथमेटिकली बताता है। इसी प्रकार योग से अनेक प्रकार की बीमारियां बिना किसी दवा लेने से दूर होती हैं। लेकिन आज के वैज्ञानिक युग में ऐलोपैथिक और विज्ञान का अधिक प्रभाव होने से हमारे यह पुरानी पद्धतियां प्राय लुप्त होती जा रही थी, लेकिन अब सरकार ने इसके प्रचार प्रसार में कदम उठाया है।आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम में योगा का प्रदर्शन करते बच्चे।उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल में लोग ऐलोपैथिक की बजाय आयुर्वेद से अपना इलाज करेंगे और आयुर्वेद ही एक ऐसी पद्धति है जिसका शरीर के ऊपर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। हम तो बाबा रामदेव के अभारी हैं, जिन्होंने योग के बारे में देशवासियों को ही नहीं बल्कि विश्व को जागृत किया है। आज योग विश्व भर में मनाया जाता है। इस कैंप की शुरुआत ऐसे गांव से की है, जहां पर एक महान आयुर्वेदिक व्यक्ति श्रीजमालुद्दीन आयुर्वेद से इलाज करते थे।आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित जन।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |