सूर्यास्त पर मोक्ष का समय 5:39 बजे; डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण मेले की तैयारियों का जायजा लेते डीसी और एसपी।हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का स्पर्श 25 अक्टूबर को सायं 4 बजकर 27 मिनट पर होगा और सायं 5 बजकर 39 मिनट सूर्यास्त पर मोक्ष का समय होगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर तीर्थ और पिहोवा तीर्थ सहित अन्य सरोवरों में लगभग 5 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। देश भर से महान साधु संत भी शाही स्नान को पहुंचेंगे। इन संतों के लिए युधिष्ठिर घाट पर शाही स्नान की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए है।ब्रह्म सरोवर पर स्नान को लेकर सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।डीसी शांतनु शर्मा रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पर सूर्य ग्रहण मेले को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ एसपी सुरेंद्र भौरिया, एएसपी कर्ण गोयल ने अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एचसीएस अधिकारी, 6 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पीने के पानी, शौचालयों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रकार के इंतजाम कर दिए गए है। सूर्य ग्रहण मेले में भीड़ पर नियंत्रण रखने और सुरक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने पर पुलिस का फोकस रहेगा। इसलिए मेला क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा पिहोवा, ज्योतिसर में भी पुलिस फोर्स की नियुक्ति की गई है। इस मेले में तकरीबन 3500 पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण को लेकर की रही तैयारियों के बीच सफाई करते कर्मचारी।डीसी शांतनु शर्मा ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले में संयुक्त रूप से हैल्प डेस्क बनेंगे, विभिन्न जगहों पर रीसैप्शन सेंटर, केडीबी के सभागार में मीडिया सेंटर, हजारों लोगों के लिए मेला क्षेत्र में सोने की व्यवस्था, ब्रह्मसरोवर की सदरियों तथा धर्मशालाओं में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर और कैम्परों की व्यवस्था की गई है।मोबाईल शौचालय, लाइटिंग, पार्किंग, बचाव टीमों, मेडिकल कैंप, फायर फाईटिंग और मेजर नाका पाइंट सहित तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। सूर्य ग्रहण मेले को लेकर छोटे से छोटे पहलू को जहन में रखकर तैयारी की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |