उत्तरप्रदेश में अयोध्या एक बार फिर दीवाली पर दीपों से जगमग होगी 

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में अयोध्या एक बार फिर दीवाली पर दीपों का रिकार्ड बनाएगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना भी शुरू कर दिया गया है। पीएम मोदी इस मौके पर अयोध्या में मौजूद रहने वाले हैं। इस बार 17 लाख दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा, इन दीपों को बिछाने का काम पूरा भी कर लिया गया है। इस पूरे आयोजन को लिए यूपी सरकार ने एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की है। नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर सुबह 9 बजे से वालंटियर्स द्वारा 37 घाटों पर बिछाये गए 17 लाख दीपों को नियत समय पर प्रज्वलित किया जायेगा। घाटों पर वालंटियर्स को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश लाउस्पीकर से दिया जा रहा है। इनके लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा घाटों की निगरानी की जा रही है।घाटों पर दीपोत्सव पहचान-पत्र के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी स्वयंसेवक अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लगाये रहेंगे। इसके अलावा राम की पैड़ी के 37 घाटों पर घाट समन्वयक सहित दीपोत्सव पदाधिकारी तैनात रहे।अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर्स ने शनिवार को राम की पैड़ी पर दीये बिछाने के कार्य को अंतिम रूप दे दिया। दीपोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने 37 घाटों पर 200 से अधिक समन्वयक, ग्रुप लीडर व प्रभारी नियुक्त किए हैं। 22 हजार वालंटियर्स के सहयोग से 17 लाख दीप प्रज्वलित होंगे। सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों व स्वयंसेवी संस्थाओं के लगभग 22 हजार वालंटियर्स घाटों पर तैनात रहे। दीयों की गणना घाट समन्वयकों की निगरानी में शुरू कराई गई।इसके बाद विश्वविद्यालय के गणना समिति के सदस्यों द्वारा बारी-बारी से घाटों के दीयों की गणना की गई है। वहीं अपराह्न तीन बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम के सदस्यों द्वारा कैमरें से हर घाटों के दीयों की गणना प्रारम्भ की गई। दीपोत्सव भव्य बनाने के लिए 16-16 दीयों का ब्लाक बनाया गया है। जिसमें 256 दीए लगाये गये हैं। दूसरी ओर घाट संख्या दस पर रामायणकालीन प्रसंग को उकेरा गया है इसमें भी दीए बिछाये गये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |