प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार अयोध्या, बिछाया रेड कार्पेट

आयोध्या| अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है, जो रविवार शाम ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री अयोध्या में लेजर शो भी देखेंगे।

प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे पर राम जन्मभूमि पर विशेष पूजा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री को राम जन्मभूमि पर निमार्णाधीन राम मंदिर में चल रहे कार्यो को दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

प्रधानमंत्री राम कथा पार्क में भी कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां भगवान राम और सीता का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा। इसके बाद वह भव्य राम की पैड़ी घाट पर पहला मिट्टी का दीपक जलाएंगे।

राम की पैड़ी और 37 अन्य घाटों पर करीब 15 लाख दीये बिछाए गए हैं। अयोध्या प्रशासन इन घाटों पर दीपोत्सव के छठे संस्करण में 15 लाख दीये जलाकर नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा। अन्य तीन लाख दीये महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों पर जलाए जाएंगे।

अयोध्या प्रशासन ने पिछले साल दीपोत्सव में 9,41,551 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन उज्जैन में शिप्रा के तट पर महाशिवरात्रि पर 11,71,78 दीये जलाकर यह रिकॉर्ड तोड़ा गया।

खास बात यह है कि, सरयू आरती में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।

रामायण के कई ²श्यों को दर्शाने वाला एक लेजर शो रविवार को राम की पैड़ी घाट पर प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा।

अयोध्या प्रशासन ने मोदी के अयोध्या छोड़ने के बाद स्थानीय लोगों के लिए 25 मिनट के आठ लेजर शो पेश करने का फैसला किया है।

ये रात 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा। शो 24 अक्टूबर को दिवाली पर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ किया था

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पाकिस्तान की हार के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा-‘हम सेना के साथ लड़ने को तैयार’     |     मस्जिदों में जुमे की नमाज में मांगी गई भारत की जीत और पाकिस्तान की हार की दुआ, हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग     |     उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, कपड़े भी फाड़े     |     Vande Bharat Train में वाइब्रेशन का पता लगाने बनाई डिवाइस, सफर के दौरान यात्रियों को नहीं लगते ज्यादा झटके     |     जिस स्कूल बस की टक्कर से हुई थी डॉक्टर की मौत, उसमें नहीं था एक भी छात्र… तो किसे लेकर जा रहा था ड्राइवर?     |     CM मोहन ने पाकिस्तान हिरासत से बीएसएफ के जवान की वापसी पर की प्रसन्नता व्यक्त     |     मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर फंसा पेंच, अभी इस्तीफा नहीं देंगे विजय शाह     |     कर्रेगुट्टा पर निर्णायक कार्रवाई के बाद अब रणनीति के मोर्चे पर जुटे CM साय, बीजापुर-दंतेवाड़ा में जवानों के साथ बनाएंगे आगे की योजना     |     ‘मंत्री होकर कैसी भाषा बोलते हैं’ सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर विजय शाह को लगाई फटकार     |     विजय शाह से उमा भारती ने की इस्तीफे की मांग, कहा- उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिदा कर रहा     |