मोबाइल पर टेस्ट रिपोर्ट्स; प्री-रजिस्ट्रेशन सुविधा भी; वेबसाइट में किए बदलाव

चंडीगढ़: चंडीगढ़ सेक्टर 12 स्थित PGIरीजन का सबसे बड़े हेल्थ इंस्टीट्यूट PGI पूरी तरह से पेशेंट-फ्रेंडली बनता जा रहा है। मरीजों को कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जिससे उन्हें अनेकों बार दूर-दराज के क्षेत्रों से PGI के चक्कर न काटने पड़ें। अब मरीज PGI के लैब टेस्ट की रिपोर्ट अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर पाएंगे। PGI की बायोकेमिस्ट्री, बायोफिजिक्स, इंडोक्रिनोलॉजी, पेरासीटोलॉजी तथा वायरोलॉजी लैब्स की रिपोर्ट को मोबाइल पर वेब पार्टल के जरिए देख पाएंगे। इसके लिए कोड डाल कर OTP जेनेरेट करना होगा।वहीं विभिन्न विभागों की OPDs का शैड्यूल भी देख पाएंगे। इसके साथ ही PGI की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन सुविधा का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। मरीजों के लिए यह नया फीचर एड किया गया है। वेबसाइट को और अधिक पेशेंट-फ्रेंडली बना दिया गया है।अब मरीज PGI के संबंधित विभाग और कैटेगरी को चुन कर कंसल्टेंट का नाम, OPD के दिनों और इसकी लोकेशन देख सकता है। मरीज अब खुद ही बिना किसी की मदद से अपनी OPD बुकिंग करवा सकता है। इससे मरीजों के समय की बचत होगी और घंटों लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। प्री-रजिस्ट्रेशन सुविधा का लाभ लेने के दौरान मरीज को एक अलग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर से सुबह 8 से 11 के बीच रजिस्ट्रेशन नंबर लेना पड़ेगा। 30 दिन तक की एडवांस OPD रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है।वहीं दूसरी ओर PGI ने प्लास्टिक सर्जरी विभाग में स्पेशल क्लिनिक मरीजों के लिए अप्वॉइंटमेंट सुविधा भी शुरू की है। मरीजों को संबंधित रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अप्वॉइंटमेंट समय से 15 मिनट पहले विजिट करना पड़ेगा। वहीं यदि मरीज पसंद की तारीख पर स्लॉट भर जाने पर प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा का लाभ नहीं ले पाते तो वह PGI आकर संबंधित OPD रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए आ सकते हैं।बता दें कि PGI में चंडीगढ़ समेत जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में OPD में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट और OPD रजिस्ट्रेशन में दिक्कत न आए, इसके लिए यह सुविधाएं शुरू की गई हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |