रोहित ओर आजम बोले, किसी भी हालात में खेलने के लिए हैं तैयार 

मेलबर्न। भारत और पाकिस्तान टीम के बीच रविवार को होने वाले मैच में बारिश की आशंका के बीच ही दोनो ही टीमों के कप्ताने ने कहा है कि वे किसी भी प्रकार के हालातों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों ने यहां पहुंचने के लिए पर्याप्त अभ्यास भी किया है।  भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जब बारिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम किसी भी प्रकार से खेलने के लिए तैयार है। फिर चाहे 20 ओवर का मैच हो या पांच ओवर का। वहीं पाक कप्तान बाबर आजम ने कहा कि देखिए मौसम हमारे हाथ में नहीं है परन्तु एक खिलाड़ी और बतौर कप्तान मैं चाहूंगा कि मैच हो। आजम ने कहा, ‘ जो भी स्थिति हो, हम तैयार हैं अपना सौ फीसदी देने के लिए।’ बाबर ने यह भी कहा कि बल्लेबाज फखर जमां अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह भारत के खिलाफ मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस मैच के लिए सभी टिकट पहले ही बिक गये हैं पर मौसम विभाग की बारिश की संभावना वाली रिपोर्ट से दर्शक आशंकित बने हुए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |