यरुशलम में छुरा घोंपने से इजरायली गंभीर रूप से घायल

यरुशलम| पूर्वी यरुशलम में चाकू से किए गए हमले में एक इजरायली नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान का हवाला देते हुए कहा कि पूर्वी यरुशलम के एक पार्क में घूमते समय इजरायली नागरिक को पीठ में छुरा घोंपने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

हमले के बाद, बड़ी संख्या में इजरायली पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध की तलाश के लिए भेजा गया, जो पैदल ही घटनास्थल से भाग गए।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि संदिग्ध, पूर्वी यरुशलम का रहने वाला 16 वर्षीय फिलिस्तीनी है। उसे पड़ोस में शेख जर्राह में फुटबॉल के मैदान में पहचाना गया। उसे पकड़ने के दौरान पुलिस उसे गोली मार दी और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया।

वेस्ट बैंक में इजरायली और फिलिस्तीनियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह घटना हुई। मार्च से इजरायली नागरिकों के पर फिलिस्तीनियों के हमलों के बाद, इजरायली सेना वेस्ट बैंक के शहरों पर नियमित छापेमारी कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |