7 जिलों में 20 शराब की दुकानों से चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

भदोही (संत रविदास नगर): भदोही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भदोही जनपद की क्राइम ब्रांच, 3 थानों की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक अंतर्जनपदीय शातिर अपराधियों के गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 7 जिलों की 20 शराब की दुकानों से इस गैंग ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पांचों शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से 7 जनपदों के 20 मुकदमों का पुलिस ने अनावरण किया है।अपराधियों के पास से अवैध असलहे और भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। भदोही ,प्रयागराज समेत कुल 7 जनपदों में इस गिरोह ने 20 शराब की दुकानों की शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई है। शराब की दुकानों से जो शराब की बोतलें चोरी यह गैंग करता था उन बोतलों को प्रयागराज की एक शराब की दुकान से बेचा जाता था।भदोही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।शराब की बोतलें की बरामदपुलिस ने उस दुकान से भी भारी मात्रा में कई दुकानों से चोरी की गई शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 7 जिलों की 20 चोरी के मामलों का अनावरण इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, 911 अंग्रेजी शराब की बोतलें, चोरी की एक टवेरा गाड़ी, 3 बाइक, शटर काटने के उपकरण के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया है।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने शराब बरामद की है।इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारीपुलिस ने इस प्रकरण में सुरियावा के रहने वाली रामचंद्र मौर्य जिस पर विभिन्न जिलों में 66 मुकदमे दर्ज हैं, दूसरे आरोपी मुन्ना उर्फ रेहान जो गोपीगंज का रहने वाला है उस पर विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज हैं, तीसरे आरोपी जीशान खान जो घोसिया का रहने वाला है उस पर 29 मुकदमें, चौथे आरोपी रामचंद्र मोरिया जो ज्ञानपुर के कटे बना का निवासी है उस पर कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं और पांचवे आरोपी अनीस बिन्द को गिरफ्तार किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |