बोले- जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक खो जाता है

हरदोई: हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी के यहां हो रही श्री राम कथा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेता पर जम कर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता के श्री कृष्ण पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।अब अगर भगवान श्री कृष्ण के द्वारा कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया गया और उस पर कांग्रेस का नेता कोई ऐसा उपदेश देश के सामने प्रकट कर रहा है तो मैं समझता हूं कि कांग्रेस अपने अंत की ओर है और ऐसे जो नेताओं के बयान हैं उस पर कांग्रेस के नए नए अध्यक्ष बने हैं उनको जवाब देना चाहिए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बताना चाहिए कि इस पर उनके विचार क्या है यह तो देश के भावनाओं को आहत करने वाली भाषा है।डिप्टी सीएम को स्मृति चिह्न देते हुए।’राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को जोडे रखें’राहुल गांधी की कांग्रेस यात्रा और उनके बयान कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो शीशे के घर में रहते हैं। उन पर शायद ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है। राहुल गांधी से मेरा सिर्फ इतना ही कहना है कि उनकी जो अपनी कांग्रेस है वह उसको जोड़े रखें भारत जुड़ा है, जुड़ा था, और जुड़ा रहेगा और लोकतंत्र की हत्या जिस पार्टी की सरकार द्वारा की गई उसके मुंह से लोकतंत्र की भाषा शोभा नहीं देती।’2024 में भाजपा 80 सीटें जीतेगी’डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है डबल इंजन की सरकार लोक हित में काम कर रही है. नगर निकाय का चुनाव आने वाला है. ऐसे में निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में चलेगी और 2024 के इलेक्शन में 80 की 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत कर आयेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |