26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चली चैंपियनशिप, दो गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीता

देवरिया: देवरिया में बैतालपुर नगर स्थित फर्स्ट इम्प्रेशन स्कूल के बच्चों ने पैरा ओलंपिक चैंपियनशिप सूर्य प्रताप शर्मा का देवरिया आगमन पर बैतालपुर में फूलों की वर्षा एवं मालाओं को पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके पूर्व खरोह चौराहा, गौरीबाजार, सिरजम आदि जगहों पर भी स्वागत हुआ।’हर परिस्थिति में रहे तैयार’बच्चों की ओर से किए गये स्वागत से अविभूत सूर्य प्रताप शर्मा ने कहा कि कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों ना हो कभी घबराना नहीं। बल्कि डट कर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे खेल हो या पढ़ाई दोनों की सफलता पाने के लिए हमेशा दूरदृष्टि और पक्के इरादे होने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद श्रीवास्तव, अभिमन्यु भारती, रामबहादुर प्रसाद, मो. रहमान आलम, दीपक जानी, जयगणेश विश्वकर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाडी सूर्य प्रताप शर्मा का अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर युवाओं व छात्र छात्राओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। शर्मा ने फ्रांस में हुए पैरा आर्मरेसलर वर्ल्ड चैम्पियन शिप में दो गोल्ड व ब्रांज मेडल जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।मूलरूप से देवरिया जिले के मुडाडीह गांव के रहने वाले सूर्य प्रताप शर्मा का फ्रांस में होने वाले वर्ल्ड चैम्पियनशिप मे सलेक्शन गोवा में पंजाब व हरियाण के आर्मरेसलर में हराने के बाद हुआ था। वहां यह मुकाबला 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चला। जिसमें श्री शर्मा ने चार देशों को पराजित कर यह मेडल हासिल कर देवरिया सहित भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का लोहा मनाया।उन्होंने इस वर्ल्ड चैम्पियन में वेट कैटेगरी 86 व 86 प्लस में अलग-अलग दाएं व बायें हाथों से गोल्ड मेडल जीता। वहीं हैवी वेट में लेफ्ट राईट से ब्रॉज मेडल जीता। इस वर्ल्डचैम्पियन मे श्री शर्मा ने अमेरिका, पोलैंड, कनाड़ा को पराजित किया। वहीं ट्रायल मैच को जितने पर दो गोल्ड मेडल भी उन्होंने हासिल किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |