जमीनी विवाद में हुई हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने तीन के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल घटना की जांच करते हुए।आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। देर रात से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे जल्द से जल्द घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।जमीनी विवाद का मामला आ रहा सामनेजिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवां गांव निवासी राहुल यादव (25 ) पुत्र गंगा यादव सरायमीर बाजार खरीददारी करने गया था। देर रात खरीददारी कर जब वह तोवां अपने गांव के निकट पहुंचा तो गांव के निकट ही कुंवर नदी पुल के पास कुछ लोगों ने राहुल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक खून से लथपथ पड़ा था। लोगों ने पुलिस के सा‌‌थ एंबुलेंस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए और परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक का अपने पट्‌टीदारों से जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आजमगढ़ में युवक की हत्या के मामले में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल बोले, तीन के विरूद्ध दर्ज हुआ नामजद मुकदमा, दो हिरासत में।चाचा ने दर्ज कराया तीन आरोपियों के विरूद्ध मुकदमाइस मामले में मृतक के चाचा रूदल यादव ने देर रात्रि ही निजामाबाद थाने में अपने तीन पट्‌टीदारों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक राहुल यादव के चाचा रूदल यादव ने सूबेदार यादव, हीरा यादव और मनोज यादव के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस हत्या का कारण पुरानी पारिवारिक रंजिश बताया गया है। तीन आरोपियों के विरूद्ध नामजद तहरीर मिली है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |