2 करोड़ के चेक बाउंस मामले में राइस मिल संचालक देवर-भाभी को 2 साल कैद, 4 करोड़ देने होंगे

कुरुक्षेत्र| खाद्य आपूर्ति विभाग के मिलिंग का चावल न लौटाने के बदले 2 करोड़ रुपए के दिए 4 चेक बाउंस होने के मामले में कोर्ट ने डीएफएससी के एक इंस्पेक्टर की पत्नी और मिल संचालक देवर-भाभी को दोषी मान 2 साल कैद की सजा कोर्ट ने सुनाई है।साथ ही बाउंस हुए 50-50 लाख के 4 चेक की अमाउंट दोगुनी यानी कुल 4 करोड़ रुपए कंपनसेशन के तौर पर दोनों दोषी को विभाग के पास 3 महीने में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।3 महीने में राशि जमा न कराने पर दोषियों को 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।गौरतलब है कि साल 2017-18 में वीर एग्रो फूड्स राइस मिल को 1 लाख 4 हजार 838 क्विंटल धान सीएमआर के लिए अलॉट हुई थी।इस राइस मिल को विभाग के ही एक इंस्पेक्टर की पत्नी प्रिया अहलावत व भाई अनिल जांगड़ा बतौर पार्टनर चला रहे थे।नियमानुसार फरवरी 2018 तक सीएमआर का 70 हजार 241 क्विंटल चावल एफसीआई को लौटाना था। लेकिन उक्त राइस मिल ने 61 हजार 714 क्विंटल चावल लौटाया। यानी 8527.256 क्विंटल सीएमआर का चावल राइस मिल नहीं लौटा पाई।वहीं तिरपाल, वुडन करेट्स और टाट-पट्टी समेत कुल 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 877 की राशि उक्त राइस मिल को खाद्य आपूर्ति विभाग की देनदारी थी।वीर एग्रो फर्म के पार्टनर इंस्पेक्टर की पत्नी व भाई (देवर-भाभी) समेत राइस मिल के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राहुल तंवर ने बताया कि सीएमआर का चावल व पैसा न लौटाने पर उक्त आरोपियों प्रिया व अनिल ने 50-50 लाख रुपए के 4 चेक खाद्य आपूर्ति विभाग को दिए थे।लेकिन खाते में पैसे न होने के कारण चारों चेक बैंक में बाउंस हो गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |