जया बच्चन ने फाइनली बताया कि क्यों करती हैं हमेशा मीडिया पर गुस्सा

जया बच्चन को हमेशा मीडिया के साथ उनके बुरे बिहेवियर की वजह से ट्रोल किया जाता है। वह ज्यादातर वक्त मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर गुस्सा करती हैं फिर चाहे उनके साथ उनके परिवार वाले ही क्यों ना हों। अब जया ने अपने इस बिहेवियर की वजह बताई है। दरअसल, जया ने अपनी नातिन नव्या के पॉडकास्ट व्हट द हेल नव्या में इस बारे में बताया। उन्होंने अपनी दिल की बात यहां शेयर की। जया ने कहा कि वह नफरत करती हैं कि जब कोई उनकी पर्सनल लाइफ में दखल करता है। उन्होंने अपने बिहेवियर की सफाई देते हुए कहा, ‘मुझे नफरत है उन लोगों से जो मेरी पर्सनल लाइफ में दखल करते हैं और झूठ बोलकर अपना पेट भरते हैं। मैं हमेशा उनसे कहती थी आपको शरम नहीं आती है।’

इसके बाद नव्या ने जब जया से पूछा कि जब वह एक्ट्रेस बनीं तो क्या उन्हें पता नहीं था कि ऐसा होगा तो जया ने कहा, ‘नहीं तो ना मैंने कभी ऐसा किया और ना ही कभी इसका समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात से काफी बुरा भी लगता है।’

जया ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि ये आज की बात है, मैं पहले दिन से ऐसी हूं। मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि आप मेरे काम के बारे में बात करो। आप कहो कि वह बहुत बुरी एक्टर हैं और इन्होंने बुरी फिल्में की हैं या वह अच्छी नहीं दिखती हैं क्योंकि ये विजुअल मीडिया है। लेकिन इसके अलवा की चीजों से मुझे फर्क पड़ता है।’

ट्रोलर्स को लेकर जया ने कहा, ‘अगर लोग मेरे गुस्से वाले स्टेटमेंट्स को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर डलकर पैसे कमाएंगे तो मुझे फर्क पड़ेगा। आप मेरी फिल्मों, मेरी पॉलिटिक्स को लेकर कमेंट करो, लेकिन मेरे पर्सनल करेक्टर पर आप कभी सवाल नहीं कर सकते। लोग कहते हैं कि वह हमेशा गुस्से में रहती है। गुस्सा किस बात का? जब मै कहीं जा रही हूं तो आप मुझे बीच में रोक कर पर्सनल लाइफ के बारे में कमेंट कर रहे हो। मैं कहीं जा रही हूं तो मेरी फोटोज क्लिक कर रहे हो…क्यों? क्या मैं इंसान नहीं हूं।’

जया ने यह भी कहा कि सेलेब्स के वीडियोज एडिट करके अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डाल दिए जाते हैं। तो आप लोगों को इस चीज की आजादी है? तो मेरी आजादी का क्या? मुझे पता है लोग कमेंट करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इसका रिएक्शन आएगा और फिर उसका डिस्कशन होगा और फिर तू-तू मैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |