भारती एयरटेल सबसे पहले दे सकती है सर्विस; प्रशासन तैयार; कुल 13 शहरों में बढ़ेगी डाटा स्पीड

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जल्द ही शहरवासी 5G इंटरनेट स्पीड का एक्सपीरिएंस करेंगे। 4G के मुकाबले यह 10 गुणा तेज होगा। चंडीगढ़ में 5G सेवाओं को शुरू करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर तक शहर में 5G की सेवा शुरू हो सकती है। प्रशासन के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विभाग के मुताबिक शहर 5G टेलीफोन सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि यह अब सिर्फ टेलीकॉल सर्विस प्रोवाइडर पर निर्भर करता है।जानकारी के मुताबिक भारती एयरटेल शहर में दिसंबर से इस सेवा को शुरू कर सकती है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो की सेवाएं मार्च तक शुरु हो सकती हैं। चंडीगढ़ उन 13 शहरों में है जहां पर 5G की सेवा लांच होनी है। भारती एयरटेल, वोडाफोन और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों ने शहर में अपनी 5G सेवाओं के लिए ट्रायल शुरू कर दिए हैं।इस सेवा को लेकर केंद्र सरकार के आदेशों पर चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवा दी है जो टेलीकॉम कंपनियों को अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए चाहिए। बताया गया है कि कंपनियां छोटे टावर या पोल, बस क्यू शेल्टर्स आदि के साथ ट्रांसमीटर लगाएंगे। इसके लिए शहर की इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पॉलिसी और इलेक्ट्रॉनिक्स पॉलिसी में कुछ बदलाव करना होगा।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 1 अक्तूबर को देश के 8 शहरों में 5G सेवा का शुभारंभ किया था। वहीं अब चंडीगढ़ समेत 13 शहरों में दूसरे चरण में इस सेवा को शुरू किया जाना है।यह खास होगा 5G में5G इंटरनेट सेवाओं में डाटा पैक के रेट भी बढेंगे। इसमें इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक्त विलंब होने जैसी समस्या काफी कम हो जाएगी। 5G सेवा में इंटरनेट सेवा में विलंब काफी कम है जो 5 मिलीसेकंड तक का है। वहीं स्पेक्ट्रम काफी हाई होगा जो 100 MHz से 800 MHz तक होगा। वहीं इसमें डाउनलोड स्पीड भी 20 Gbps तक जा सकती है। इसके बेस स्टेशन छोटे सेल/ सेल टावर्स के रूप में होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |