केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाई आवाज; संघर्ष की धमकी

भिवानी: भिवानी में धरना देते हुए।हरियाणा के भिवानी के गांव मंढ़ाणा के स्कूल में बच्चों की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग समेत 13 विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा लघु सचिवालय के सामने धरना दिया।मोर्चा के जिला संयोजक सतीश मेहरा ने कहा कि 13 मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में आज देश भर के 667 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार की नीतियों का विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाति-धर्म के नाम लोगों को बांटने की साजिश रच रही है, जिसे जनता अब समझ चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान के विरूद्ध कार्य कर रही है। ओबीसी एक बड़ा वर्ग है, जिसकी जाति आधारित जनगणना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हुई। यही नहीं सरकार द्वारा नागरिकों की मर्जी के बगैर उनके फोन टैप कर उनकी निजता पर वार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि एक दिवसीय धरना सिर्फ सरकार को चेताने के लिए है कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे बड़ा संघर्ष करने पर मजबूर होंगे।इस दौरान आरएसएस व भाजपा का संविधान द्रोह, संविधान बदलने के साजिश, ईवीएम, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना ना करवाने, आरएसएस द्वारा बौद्ध विरासत पर कब्जा, एससी, एसटी, ओबीसी पर होने वाले अत्याचारों, फोन टैपिंग के विरोध सहित 13 मुद्दों पर आवाज उठाई गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |