HC दीवाली की छुट्टी के बाद करेगा सुनवाई; दलील थी- ये मौलिक अधिकारों का हनन

बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कोटर्ट में होने वाली लम्बी छुटि्टयों को याचिका दाखिल करने वालों के मौलिक अधिकारों का हनन बताया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि छुट्टियों के दौरान अदालतें जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए बहुत कम न्यायाधीश रहते हैं। हालांकि कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई दीवाली की छुटि्टयों के बाद सुनवाई करेगा।याचिकाकर्ता सबीना लकड़ावाला ने मांग की है कि दीवाली, क्रिसमस और गर्मी के दौरान करीब 70 दिनों से ज्यादा की छुट्टियां मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और इसे खत्म किया जाना चाहिए।दीवाली की छुटि्टयों में भी काम करे कोर्टयाचिका में यह भी मांग की गई है कि वेकेशन बेंच की परमिशन के बिना सभी याचिकाओं की रजिस्ट्री हो। इतना ही नहीं दीवाली की छुट्टियों के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट में काम चलता रहे। साथ ही आने वाले मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त संख्या में जजों की नियुक्ति के निर्देश दिए जाएं।याचिकाकर्ता कहना है कि लंबी छुट्टियां जो औपनिवेशिक युग की निशानी हैं। ये जस्टिस डिलीवरी सिस्टम के पतन की वजह हैं, जो पहले से ही वेंटिलेटर पर है। लंबी छुट्टी एलीट लॉयर्स के लिए उपयुक्त है।सबीना ने इसलिए लगाई छुटि्टयां खत्म करने की याचिकासबीना ने यह अपील इसलिए की है क्योंकि उसके ससुराल वालों, सौतेले बच्चों और सौतेले पोते-पोतियों ने 3 जुलाई 2021 को उसे घर से निकाल दिया था। उसे झूठे आरोपों में IPC की धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया था। तब से वह राहत पाने के लिए निचली अदालतों और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है। उसकी करीब 158 दिन कोर्ट में पेशी हुई, फिर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।अंग्रेज जजों की जरूरत थीं लम्बी छुटि्टयांयाचिका में कहा गया कि न्याय व्यवस्था की हालत खस्ता है। छुटि्टयों के नाम पर कोर्ट बंद होना गुलामी की निशानी है। इसे खत्म करना चाहिए। लम्बी छुटि्टयां तब सही थीं जब ज्यादातर जज अंग्रेज थे। वे भारत की गर्मियों में रह नहीं पाते थे। उन्हें समुद्र से इंग्लैंड यात्रा करने के लिए लंबी छुट्टियों की जरूरत होती थी।आज यह केवल विलासिता है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं कर सकता। जजों और वकीलों को छुट्टी कोर्ट बंद किए बिना भी दी जा सकती है।याचिका में ये सुझाव दिए गएछुट्टियों में पूरा कोर्ट बंद रखने की जगह आधे स्टाफ के साथ खोला जा सकता है।जजों को साल के अलग-अलग समय पर छुट्टी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।याचिका में स्पष्ट किया गया कि याचिकाकर्ता छुट्टी खत्म करने की मांग करते हुए जजों और वकीलों के काम का बोझ बढ़ाने की मांग नहीं कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |