इंडोनेशिया में बच्चों के सारे सिरप प्रतिबंधित

इंडोनेशिया सरकार ने देश में बच्चों के सिरप व सारी लिक्विड दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। पिछले कुछ माहों में 99 बच्चों की मौत को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सिरप लेने के बाद बच्चों की किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस कारण बच्चों के सारे सिरप व तरल दवाओं की खुराक के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। पाबंदी की घोषणा इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने की। उनके अनुसार देश में बच्चों की मौतों के आंकड़े में जनवरी के बाद जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद सयारिल मंसूर के अनुसार 20 प्रांतों में 99 मौतों की सूचना मिली है।
डॉक्टरों को सिरप नहीं लिखने का निर्देशमंसूर ने कहा कि एहतियात के तौर पर मंत्रालय ने सभी अस्पतालों व डॉक्टरों को सिरप या तरल दवाएं नहीं लिखने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने दवा दुकानों को भी जांच पूरी होने तक इन सिरप का विक्रय नहीं करने व काउंटर से हटाने का निर्देश दिया है।
इंडोनेशिया में बच्चों की मौत का मामला तब सामने आया जब है अफ्रीकी देश गांबिया में सर्दी खांसी के सिरप के सेवन से 70 बच्चों की मौत की जांच जारी है। डब्ल्यूएचओ ने मामले की जांच के बाद भारत की एक फार्मा कंपनी के कफ सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी थी। इस सिरप में कथित तौर पर डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल का अत्यधिक स्तर था। भारत में निर्मित कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामले की स्वदेश में भी जांच जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |