खाद्य विभाग के अधिकारियों को मावे में मिली दुर्गंध, 40 हजार लोगों तक पहुंचनी थी 40 कुंतल सड़े मावे की मिठाई

मेरठ: बिजली बंबा पुलिस चौकी के बाद मावे से भरा कैंटर।दीपावली पर बन रही मिठाई को लेकर बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग और पुलिस ने भारी मात्रा में मिलावटी मावा बरामद किया है। यह मावा करीब 40 कुंतल बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने 4 लाेगों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि शहजाद नाम के व्यक्ति ने पाउडर से मिलावटी मावा तैयार किया और इसे शहर में लिसाड़ीगेट, हापुड़ रोड, कोतवाली, देहलीगेट, दिल्ली रोड और शहर में अलग अलग मिठाइयों की दुकान पर सप्लाई करना था।मावे में दुर्गंध देखकर अधिकारी हैरान हुएअधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे।मेरठ में खाद्य विभाग ने भारी मात्रा में मिलावटी मावा पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। जिस कैंटर गाड़ी में मावा मिला है उसे पुलिस द्वारा सीज किया जा रहा है। इस नकली मावे को मार्केट में खपाने की तैयारी थी। खाद्य विभाग के अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मावे का सैंपल लेकर इसे नष्ट कराया जा रहा है। मावे में दुर्गंध की पुष्टि हो चुकी है।40 हजार लोगों तक पहुंचती मिठाईमिठाई व्यापारी रत्नेश ने बताया कि एक हजार यदि 4 हजार किग्रा मावा पकड़ा गया है तो इस मावे से 8 हजार किग्रा बर्फी बनाई जाती। जबकि अन्य मिठाई 20 हजार किग्रा तक बनाई जाती। अनुमान के तौर पर 40 हजार लोगों तक इतने मावे की बनी मिठाई पहुंचती।पूरे जिले में चलाया जा रहा अभियानखाद्य विभाग की टीम को पता चला है कि दूसरे ज़िलों हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा में भी इस मावे को खपाने की तैयारी थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पूरे जिले में शहर ओर देहात में मिठाइयों की दुकान और मावा मार्केट में छापा मार कार्रवाई शुरू की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |