धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ की गांधी मार्केट में लगे कूड़े के ढेर। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी नगरपालिका कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर डटे हैं। धरने पर बैठे कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कर्मी नेताओं ने कहा है कि अगर मांगे मान ली जाती है तो हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी, नहीं तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिकाओं, परिषदों, निगमों व अग्निशमन विभाग में सभी कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी राज्य स्तरीय हड़ताल में शामिल रहे। प्रधान पूरण कुमार ने बताया कि 2 दिन की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और अगर यह हड़ताल लंबी चलती है तो शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाएंगे। त्योहार के नजदीक होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होगी।महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी।कर्मचारियों की मांगेंउन्होंने बताया हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करके सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, अग्निशमन विभाग को पुनः शहरी स्थानीय निकाय विभाग में समायोजित किया जाए, 1366 फायरमैन व फायर ड्राइवरों को, 2268 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवरों के पदों पर समायोजित किया जाए।निजी करण की भर्तियों पर रोक लगाई जाए,5 हजार मासिक जोखिम भत्ता दिया जाए, पुरानी पेंशन व ग्रेसिया लागू किए जाएं। कच्चे कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर मिलने वाली राशि तीन लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाए। हरियाणा सरकार द्वारा 25 अप्रैल 2020, 17 अगस्त 2020 व 10 मई व 20 जून 2022 के समझौते को लागू किया जाए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न     |     पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |