हार्ट अटैक से जिम ट्रेनर की मौत

गाजियाबाद| साहिबाबाद के शहीद नगर के जिम ट्रेनर मोहम्मद आदिल को प्रापर्टी डीलिंग के ऑफिस में कुर्सी पर बैठने के दौरान हार्ट अटैक आया था। उन्हें दो दिन से बुखार था। इसके बावजूद आदिल ने रविवार सुबह शालीमार गार्डन में जिम जाकर एक्साइज की थी। बड़े भाई आरिफ का कहना है कि एक्साइज करने के दौरान आदिल को घबराहट होने लगी थी।

उसके बाद वह निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास गया और वहां चेकअप कराया था। चिकित्सकों ने उनके भाई को तबीयत ज्यादा खराब होने पर भर्ती होने के लिए कहा था लेकिन वह अस्पताल से शालीमार गार्डन में अपने प्रापर्टी डीलिंग के ऑफिस पर आकर बैठ गए थे। शाम को अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।

पिता मोहम्मद कलीम ने बताया कि मोहम्मद आदिल को जिम में एक्साइज करने का काफी शौक था। डेढ महीने पहले बेटे का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसने जिम जाना बंद कर दिया। चार-पांच पहले फिर से एक्साइजर शुरू की थी। हालांकि शनिवार से मोहम्मद आदिल को बुखार था लेकिन इसके बावजूद वह रविवार सुबह जिम चले गए। वहां महज दस मिनट ही एक्साइज करने के दौरान हालत बिगड़ने लगी और लगातार पसीने छूट रहे थे। बड़े भाई का कहना है कि आदिल के परिवार में पत्नी और तीन बेटे व एक बेटी हैं। फिलहाल आदिल को हार्ट अटैक आने की सूचना के बाद परिजन आफिस पर पहुंचे और तुरंत जिम ट्रेनर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश     |     Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए ‘हक’ है या करियर में ‘रुकावट’? जानें क्या कहते हैं चौंकाने वाले आंकड़े     |     मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |