जकार्ता में मस्जिद का विशाल गुंबद आग लगने के बाद गिरा

इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग लगने के बाद ताश के पत्‍तों की तरह ढह गया। ये मंजर ऐसा था, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग तब लगी, जब इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही ढह गया।

जकार्ता की मस्जिद के विशाल गुंबद के ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक गुंबद के एक हिस्‍से में आग लगी हुई है। काफी लोग इस आग को बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है। गुंबद के आसपास धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। एकाएक गुंबद ताश के पत्‍तों की तरह ढह जाता है। इसके बाद सिर्फ धुंए का गुबार ही चारों तरफ नजर आता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |     फौज को 2-3 दिन का समय और मिलना चाहिए था- PAK के साथ सीजफायर पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद     |     साथ घूमे, नूडल्स-आइसक्रीम खाए… फिर महिला की हत्या; बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, पेट्रोल से जला दिया था चेहरा; पूरी कहानी     |     खिड़की में पर्दे लगाने को लेकर सास-बहू में बवाल, गुस्से में बेटे ने मां का कूच दिया सिर, मौत     |     भारत-PAK तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने देश के जवानों के लिए क्या किया? बोले- हम उनकी वजह से घरों में सुरक्षित     |     शिक्षक करता था छेड़खानी… शिकायत पर दबाया गला, याददाश्त खो बैठी छात्रा; कैसे पकड़ा गया आरोपी?     |     हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी, यहां जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट     |     मंडप में दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से पूछा सवाल, झट से दिया ऐसा जवाब, टूट गई शादी     |     Fact Check: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी के फेक अकाउंट का खुलासा, ये है सच     |