दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से पकड़ा, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था

पंजाब में पुलिस कस्टडी से फरार हुए गैंगस्टर दीपक टीनू को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीनू को दिल्ली पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल सेल की 5 टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी।बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर अजमेर में स्पेशल सेल की टीम ने छापामारी कर गैंगस्टर टीनू को दबोच लिया है। टीनू को पंजाब लाया जा रहा है। लॉरेंस का खासमखास टीनू A कैटेगरी गैंगस्टर है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गैंगस्टर टीनू की भूमिका रही है।अभी एक सप्ताह पहले ही टीनू की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। गर्लफ्रेंड ने खुलासा किया था कि आरोपी टीनू के पास करीब 10 लाख रुपए थे।टीनू के फरार होने की पूरी कहानीपुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक 2 अक्टूबर को ​​​​​​​मानसा CIA इंचार्ज दीपक टीनू को रात करीब 11 बजे मानसा से 25 KM दूर झुनीर लेकर आया था। उसे प्राइवेट गाड़ी में लाया गया। जो ब्रेजा बताई जा रही है। टीनू के साथ सिर्फ CIA इंचार्ज था। कोई दूसरा पुलिस कर्मचारी या सिक्योरिटी नहीं थी। यही नहीं, टीनू को हथकड़ी तक नहीं लगाई गई। इस दौरान वह रात 11 बजे फरार हो गया।टीनू को रिमांड पर लेने के बाद हवालात के बजाय इस होटल में रखा जा रहा था। यहां पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ब्रांच है। इसके ऊपर गेस्ट हाउस नुमा होटल बना हुआ है। यहीं टीनू को लाया गया था, जहां से वह फरार हो गया। यह भी पता चला है कि इन कमरों में अकसर पुलिसवाले ठहरते हैं। पढ़ें पूरी खबर…लॉरेंस गैंग से 11 साल से जुड़ा है दीपकगैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी है। उसके पिता पेंटर हैं। टीनू पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास समेत 35 से अधिक केस दर्ज हैं। वह 2017 से जेल में है। पिछले करीब 11 साल से वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने भिवानी में बंटी मास्टर की हत्या की थी। पंजाब में गैंगस्टर लवी दियोड़ा को मारा था। उसका छोटा भाई चिराग भी नशीले पदार्थों की तस्करी करता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |