पांसरा फाटक के पास जंगल में मिला खून से लथपथ शव; मृतक की पहचान नहीं

यमुनानगर: यमुनानगर में पांसरा फाटक के पास शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस।हरियाणा के यमुनानगर में पांसरा फाटक के पास जंगल में बुधवार को खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच करवाई गई। व्यक्ति की तेजधार हथियार ये वार कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है।शव मिलने के बाद पुलिस ने सबूत तलाशने के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की हत्या कर शव को पांसरा फाटक के पास फेंक दिया गया। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के वार के निशान मिले हैं और शव खून से लथपथ था। डीएसपी रादौर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। शव से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे कि उसकी पहचान हो सके।पांसरा फाटक के पास जंगल में छानबीन करती पुलिस।सदर थाना यमुनानगर प्रभारी दिनेश ने बताया कि आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है । जिसके चलते शव को मोर्चरी भिजवाया गया है और जांच जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |