धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : सीएम योगी

गोरखपुर| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खजाना खुला हुआ है। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के इलाज संबंधी समस्या को सीएम योगी ने पूरी संवेदनशीलता से सुना और समझा। उनकी या उनके परिजनों की बीमारी और चल रहे इलाज की जानकारी ली। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने फरियादियों से कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार इलाज के लिए भरपूर धन देगी। कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अपनी माता के साथ आए एक बालक से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ली कि उसका हाथ कैसे जल गया। आगे सावधान से रहने की सीख देते हुए उन्होंने उसकी माता को निश्चिंत करते हुए कहा कि परेशान मत हो, उसका इलाज सरकार कराएगी।

दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब पांच सौ लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद चलकर गए। इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस से संबंधित समस्याओं को पुलिस अधिकारियों को तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को संदर्भित कर यथाशीघ्र सन्तुष्टिपरक और निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। जनता दर्शन में फरियादियों से मिलने के पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन, पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।

जनता दर्शन में बिहार की एक महिला रोजगार की फरियाद लेकर आई थी। मुख्यमंत्री ने उसकी समस्या सुनते हुए कहा कि क्या बिहार में काम नहीं मिल रहा? महिला द्वारा नहीं जवाब दिए जाने पर सीएम योगी ने कहा कि काम तो वहां भी मिलना चाहिए। पर, यदि वहां नहीं मिल रहा है तो काम की व्यवस्था हम यहीं कराएंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |