अब समाज को आपके मार्गदर्शन की जरूरत: विधायक परमार – ग्राम गोलवा के शासकीय मावि से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक का विधायक व ग्रामीणों ने घर पहुंचकर किया सम्मान

मक्सी। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। बल्कि उनके मार्गदर्शन की जरूरत पहले विद्यार्थियों को और उसके बाद समाज को होती है। अध्यापक मुरलीधर पटेल ने भी पूरी निष्ठा व कर्तव्य के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। आज वे शासकीय सेवा से निवृत्त हो रहे हैं। अब हमारी अपेक्षा यही है कि आपने जिस तरीके से विद्यार्थियों के भविष्य की राह स्वर्णिम की है वही मार्गदर्शन और साथ समाज को देकर समाज की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन प्रदान करें।

यह बात तराना विधायक महेश परमार ने शासकीय मावि गोलवा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक मुरलीधर पटेल माधव पटेल के सेवानिवृत्त होने पर उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित करते हुए कही। श्री परमार ने कहा कि श्री पटेल की सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी। उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों के भविष्य और उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता दी है और हमेशा स्कूल में उपस्थित होकर न सिर्फ शासन के दायित्वों का निर्वहन किया है बल्कि बच्चों को भी एक पिता से भी बढ़कर स्नेह दिया है। यही वजह है कि उनकी सेवानिवृत्ति पर आज इतने लोग एकत्रित होकर उन्हें विदाई देने आए हैं। उन्होंने कहा कि श्री पटेल की सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी और आगामी समय में भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा ग्राम गोलवा, फानिया सहित पूरे जिले के लिए मिसाल के रूप में याद की जाएंगी। इस अवसर पर दिलीप पटेल, ओमप्रकाश पटेल, सुरेश पटेल, लक्ष्मीचंद पटेल, जयप्रकाश पटेल, कांग्रेेस जिला महामंत्री विकास भारती, सोहन पटेल, नीलेश पटेल, कपिल पटेल, शैलेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र भारती, रविंद्र भारती, प्रेम सिंह आदि ने अध्यापक श्री पटेल को शाल व श्रीफल सम्मानित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |