भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने उठाई जांच की मांग; कहा-गुजरात चुनाव में फायदा लेने का स्टंट

चंडीगढ़: पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस अधिकारी द्वारा अपने घर बुलाने पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एक जांच अधिकारी ने किस मकसद के साथ उन्हें अपने घर बुलाया, इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई किं गुजरात चुनाव में फायदा लेने के लिए AAP इस प्रकार का स्टंट भी कर सकती है। सुनील जाखड़ ने कहा कि विजिलेंस अधिकारी द्वारा कथित फिरौती लेने का प्रयास किया गया था या यह भ्रष्टाचार है, इसकी निष्पक्ष जांच जरूर होनी चाहिए।सुनील जाखड़ ने कहा कि वह न तो किसी को क्लीन चिट दे रहे हैं और न ही जांच अधिकारी को दोषी ठहरा रहे हैं। लेकिन सवाल यह जरूर खड़ा होता है कि कोई जांच अधिकारी उस व्यक्ति को अपने घर मिलने आने की परमिशन कैसे दे सकता है, जिसके बारे वह जांच कर रहा हो। जाखड़ ने जांच अधिकारी द्वारा अरोड़ा को अपने घर बुलाने और प्राइवेट जगह की लोकेशन भेजने की जांच किए जाने की मांग भी की है।लोकपाल ने अरोड़ा को पाया निर्दोषसुनील जाखड़ ने कहा कि जिन प्लाट के आवंटन मामले की जांच जारी है, उसमें लोकपाल द्वारा पहले ही सुंदर शाम अरोड़ा को निर्दोष पाया गया है। यदि सरकार दोबारा जांच कराना चाहती है तो भले कराए लेकिन कानून के अनुसार करे।मारबेला ग्रैंड प्रबंधकों को नोटिसवहीं रिमांड के दौरान सुंदर शाम अरोड़ा से पूछताछ के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राइसिटी ) के मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। क्योंकि आरोप हैं कि मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों ने ही सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत के लिए 50 लाख रुपए समेत वाहन मुहैया करवाए थे। आरोप सही पाए जाने पर कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मारबेला ग्रैंड कंपनी में अरोड़ा के पारिवारिक सदस्यों की हिस्सेदारी सामने आई है। विजिलेंस भाग ने अरोड़ा के होशियारपुर के घर पर दोबारा दबिश देकर लॉकर आदि की तलाशी भी ली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |