ब्राजील ने भारत को 5-0 से हराया

भारतीय महिला फुटबॉल टीम फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में सोमवार को ब्राजील के खिलाफ 0-5 से हार गई। वह टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत जीत के साथ नहीं कर पाई। मेजबान होने के कारण भारत को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला था। ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में उसे अमेरिका के खिलाफ 0-8 और दूसरे मैच में मोरक्को के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सकी। उसने तीन मैच में कुल 16 गोल खाये। वह बिना किसी अंक के चार टीमों के ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही। इस ग्रुप से ब्राजील और अमेरिका ने क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। सोमवार को ही मडगांव में अमेरिका ने मोरक्को को 4-0 से हराया। ब्राजील और अमेरिका ने दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात-सात अंक हासिल किए। दोनों के बीच 14 अक्तूबर को हुआ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था।ब्राजील के लिए एलिन ने 40वें और 51वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा लॉरा ने 86वें और 90+3वें मिनट में गोल किया। गेबी बर्चोन ने टीम के लिए पहला गोल 11वें मिनट में किया था। मेजबान टीम भले ही यह मैच हार गई, लेकिन मजबूत ब्राजील के सामने उसने अच्छी लड़ाई लड़ी। यह टूर्नामेंट में भारत का सबसे बेहतरीन मैच माना गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |