मुख्य मार्गों से आवारा पशुओ को हटाएं- कलेक्टर श्री जैन ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा-

शाजापुर-
शहरों के मुख्य मार्ग से नगरीय निकाय आवारा पशुओं को हटाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जिला परिवहन अधिकारी श्री एपी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री हेमंत शिवहरे, एनएचएआई के इंजीनियर श्री अभिषेक गौर, सेफ्टी मैनेजर श्री वीपी सक्सेना, एजीएम एमपीआरडीसी श्री अभिषेक गोखरू, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, ब्रिज कार्पोरेशन एसडीओ श्री जेडबी मिर्जा, सीएमओ श्री राकेश चौहान, ट्रेफिक टीआई श्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिये कि वे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि आवंटन के संबंध में तत्काल प्रस्ताव दें। प्रमुख मार्गों से आवारा पशुओं को हटाएं। नगरीय निकाय नगरीय क्षेत्र में सड़कों की आवश्यक मरम्मत करें। साथ ही सड़कों से संबंधित अन्य विभाग भी अपनी-अपनी सड़कों की मरम्मत कराएं। सभी मंडियों के सचिव मंडियों में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर के लिए रेडियम पट्टी लगावाएं। यातायात प्रभारी बिना रेडियम की ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के चालान बनवाएं और उनसे रेडियम की पट्टी लगवाएं। ट्रॉली निर्माताओं को भी निर्देश दिये कि विक्रय के समय ट्रॉलियों पर रेडियम की पट्टी अनिवार्य रूप से लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टी लगवाने के लिए सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहें। फोरलेन प्रमुख सड़कों पर विपरित दिशा से आने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करें। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए लोगों को पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं देने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिये। जिन पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा बिना हेलमेट के पेट्रोल विक्रय किया जा रहा हो, ऐसों के विरूद्ध जिला आपूर्ति अधिकारी नियम अनुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि वे दुर्घटनाग्रस्त होकर आए लोगों की जानकारी तत्काल जिला परिवहन अधिकारी को दें। साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों से भी कहा कि वे नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर सड़कों पर सुगम यातायात आदि सुचारू है कि नहीं देखें।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |