पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा Moto X40

टेक कंपनी मोटोरोला जल्द अपने Moto Edge 30 स्मार्टफोन के सक्सेसर के तौर पर Moto X40 लॉन्च करने वाला है, जिसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। नए स्मार्टफोन को कंपनी सबसे पावरफुल चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 के साथ लॉन्च कर सकती है। लोकप्रिय टिप्सटर की ओर से Moto X40 से जुड़े कुछ की-स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए गए हैं।

नए स्मार्टफोन को चीन के कंपल्सरी सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखा गया है। क्वालकॉम की ओर से स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 लॉन्च होने के कुछ वक्त बात यह स्मार्टफोन साल के आखिर तक मार्केट में उतारा जा सकता है।ITHome की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने नए फोन के बारे में कुछ की-डीटेल्स शेयर किए हैं।Moto X40 में फुल HD+ डिस्प्ले के अलावा 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप चिपसेट के अलावा सुपर फास्ट 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की बात भी सामने आई है।

टिप्सटर ने संकेत दिए हैं कि नया Moto X40 स्मार्टफोन सबसे सस्ते स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। कंपनी ने अब तक इस फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट नवंबर महीने में लॉन्च होगा, जिसके बाद ही इस स्मार्टफोन के आने की उम्मीद की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |